13 साल का लड़का अफगानिस्तान से जहाज के पहिए में छुप कर भारत पहुंचा

13 साल का लड़का अफगानिस्तान से जहाज के पहिए में छुप कर भारत पहुंचा

अफगानिस्तान से एक 13 साल का लड़का प्लेन के लैंडिंग गियर में छुपकर भारत आ गया। यह घटना रविवार, 21 सितंबर की है।

अफगानिस्तान की KAM एयरलाइन की फ्लाइट RQ-4401 काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे रवाना हुई और सुबह 10:20 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उतरी।

एयरलाइन कर्मचारियों ने फ्लाइट के पास एक लड़के को घूमते देखा। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को तुरंत सूचित किया। इसके बाद CISF ने लड़के को हिरासत में ले लिया और पुलिस को सौंप दिया।

लड़के ने अधिकारियों को बताया कि उसने जिज्ञासा की वजह ऐसा किया। वह देखना चाहता था कि कैसा लगता है। लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है।

सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि लड़का काबुल एयरपोर्ट में घुस गया था और किसी तरह विमान के पिछले लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट में घुसने में कामयाब रहा। विमान की पूरी जांच के बाद इसे सुरक्षित घोषित किया गया। उसी दिन लड़के को उसी फ्लाइट से अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया।

सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, विमान में पहिये के पास छिपकर यात्रा करना बेहद खतरनाक होता है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर तापमान माइनस 40 से माइनस 60°0C तक गिर जाता है और ऑक्सीजन भी बेहद कम हो जाती है, जिससे कुछ ही मिनटों में बेहोशी या मौत हो सकती है।

हालांकि, इस मामले में एजेंसियां हैरान हैं कि लड़का कैसे जिंदा बच गया, क्योंकि लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट विमान के सबसे निचले हिस्से में होता है। इसमें सुरक्षा उपकरण, ब्रेक सिस्टम और हाइड्रोलिक पाइप होते हैं।

इस तरह के छिपने के प्रयासों में जीवित रहने की दर बेहद कम है, दुनियाभर में केवल लगभग 20% ही जीवित बचते हैं।

Read more

हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित ! आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित ! आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बि

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षे

हिसार में दर्दनाक हादसा: छुट्टी के समय बैक करती स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

हिसार में दर्दनाक हादसा: छुट्टी के समय बैक करती स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

हिसार के कैमरी रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के बाहर शनिवार को एक दुखद घटना घटी। छुट्टी के समय स्कूल बस ने चार वर्षीय रितिक को कु

हरियाणा में बदला मौसम: 4 जिलों में बारिश, 11 में अलर्ट जारी; सिरसा में बरसात के बीच RSS पथ संचलन, हिसार अस्पताल में जलभराव

हरियाणा में मौसम का अलर्ट! पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमु