बीड़ बबरान युवा समिति द्वारा हिसार में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन !

हिसार: बीड़ बबरान युवा समिति के तत्वावधान में 15 से 21 सितम्बर 2025 तक श्रीमद् भागवत महापुराण का ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जाएगा। यह यज्ञ श्री सत्यनारायण शिव मंदिर, नई अनाज मंडी, हिसार रोड, हिसार में दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगा।
यज्ञ का शुभारंभ सोमवार, 15 सितम्बर को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद कथा का प्रारंभ उसी दिन सांय 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
- सोमवार, 15 सितम्बर: श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ – सांय 3 बजे से 6 बजे तक
- मंगलवार, 16 सितम्बर: सती चरित्न एवं शिव विवाह – सांय 3 बजे से 6 बजे तक
- बुधवार, 17 सितम्बर: नरसिंह अवतार एवं वामन अवतार – सांय 3 बजे से 6 बजे तक
- वीरवार, 18 सितम्बर: श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव – सांय 3 बजे से 7 बजे तक
- शुक्रवार, 19 सितम्बर: श्री गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग – सांय 3 बजे से 6 बजे तक
- शनिवार, 20 सितम्बर: श्री रुक्मणी विवाह उत्सव – सांय 3 बजे से 7 बजे तक
- रविवार, 21 सितम्बर: सुदामा चरित्न – सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
- रविवार, 21 सितम्बर: हवन एवं भंडारा – सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
कथा स्थल: श्री सत्यनारायण शिव मंदिर, नई अनाज मंडी, हिसार।
इस आयोजन में कथाकार के रूप में श्री विनोद शर्मा जी (बीड़ बबरान धाम, हिसार) तथा श्री विनय शर्मा जी (निजपुजारी) उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त एक विशेष शाम बाबा श्याम के नाम समर्पित की जाएगी, जिसमें दिल्ली से श्री बबली जी महाराज भी शामिल होंगे।
इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं और भागवत कथा के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान अर्जित कर सकते हैं।