Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। वहीं सिरसा, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम की वर्तमान स्थिति
सोमवार सुबह से यमुनानगर समेत कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी।
विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण विकसित हुई है।
डॉ. खीचड़ ने बताया कि अगले तीन घंटों के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और कैथल जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।