हिसार में आज 55 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा:5 जगहों पर दशहरा महोत्सव, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में सबसे बड़ा कार्यक्रम

हिसार में आज 55 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा:5 जगहों पर दशहरा महोत्सव, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में सबसे बड़ा कार्यक्रम

हिसार में आज दशहरा पर्व पर 5 जगहों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। आज शाम को विभिन्न स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे और आतिशबाजी होगी। हिसार में पुराना राजकीय कॉलेज मैदान, नई सब्जी मंडी, पटेल नगर, विद्युत नगर हिसार और दुर्गा कॉलोनी नजदीक रेलवे लाइन पर कार्यक्रम होगा।

रामलीला कटला कमेटी की ओर से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में 55 फीट का रावण का दहन किया जाएगा। वहीं नई सब्जी मंडी में 50 फीट और विद्युत नगर में 45 फीट ऊंचा रावण बनाया जाएगा। इस बार रावण मुंह से आग उगलता नजर आएगा, तो कहीं सिर घुमाता दिखाई देखा।

शहर में मुख्यत: 3 समितियां रावण दहन का आयोजन कर रही हैं। कटला रामलीला कमेटी का आयोजन 5:30 बजे शुरू होगा, नृसिंह प्रहलाद रामलीला सभा का आयोजन 6:45 बजे और श्री बद्री-केदार रामलीला समिति का आयोजन शाम 6 बजे शुरू होगा।

3 मुख्य जगह आयोजन, इस बार रावण दहन खास

  • पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में 55 फीट का रावण जलेगा। यहां मुख्यअतिथि सावित्री जिंदल होंगी। यहां रावण मुंह खोलते ही आग उगलता नजर आएगा। इसके अलावा रावण गर्दन घुमाएगा और आंखों से रोशनी निकलती नजर आएगी।
  • नई सब्जी मंडी में 50 फीट का रावण जलाया जाएगा। यहां भी रावण का पुतला गर्दन घुमाएगा और आंखें इधर से उधर घुमाएगा। यहां 12 साल बाद रावण का डिजाइन बदला गया है। यहां रावण को टॉपस लगाए गए और दाढ़ी-मूंछ को शेप दी गई है।
  • विद्युत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में 45 फीट का रावण दहन होगा। श्री बद्री केदार रामलीला समिति ने इस बार सिवानी मंडी से रावण तैयार करवाया है। यहां रावण दहन में जमकर आतिशबाजी होगी और पुतला जलाते ही फिरकियां पूरे वातावरण को चमका देंगी।

Read more

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षे

हिसार में दर्दनाक हादसा: छुट्टी के समय बैक करती स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

हिसार में दर्दनाक हादसा: छुट्टी के समय बैक करती स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

हिसार के कैमरी रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के बाहर शनिवार को एक दुखद घटना घटी। छुट्टी के समय स्कूल बस ने चार वर्षीय रितिक को कु

हरियाणा में बदला मौसम: 4 जिलों में बारिश, 11 में अलर्ट जारी; सिरसा में बरसात के बीच RSS पथ संचलन, हिसार अस्पताल में जलभराव

हरियाणा में मौसम का अलर्ट! पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमु

हिसार में राष्ट्रीय हाईवे टोल रेट में बदलाव, वाहन चालकों को मिली राहत

हिसार में राष्ट्रीय हाईवे टोल रेट में बदलाव, वाहन चालकों को मिली राहत

हरियाणा के हिसार जिले में राष्ट्रीय हाईवे के चारों टोल प्लाजा पर टोल रेट में कमी कर दी गई है। सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया