हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित ! आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित ! आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बिक्रमजीत सिंह ने अपने नोएडा आवास पर अंतिम सांस ली। वे 93 साल के थे।इसके कारण कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने आज की सद्भाव यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

उन्होंने अपने ससुर के निधन की सूचना सद्भाव यात्रा फेसबुक पेज और अपने निजी फेसबुक अकाउंट से सांझा की है। उन्होंने लिखा है कि आगे के कार्यक्रम की सूचना सभी को शीघ्र ही कर दी जाएगी।

पूर्व सांसद के अनुसार, उनके ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल मूलरूप से यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले थे। वर्तमान में वे नोएडा में रहते थे। 1958 बैच के ऑफिसर रहे स्याल DG एनएसजी के पद से रिटायर हुए थे।

बता दें कि कांग्रेस नेता की सद्भाव यात्रा 6 महीने चलेगी। इस दौरान हरियाणा के सभी 90 हलकों को टच किया जाएगा। कुल मिलाकर 3600 किलोमीटर का सफर तय होगा। यात्रा के समापन पर बड़ी रैली भी हो सकती है, हालांकि अभी इसका स्थान व समय तय नहीं है।

सद्भाव यात्रा के बारे में जानिए...

  • सद्भाव यात्रा में आज कलायत में होने थे कार्यक्रम : कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह की हरियाणा में सद्भाव यात्रा चल रही है। 6 अक्टूबर को कलायत विधानसभा के कुराड़ गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम था। 7 अक्टूबर को कुराड़ से शुरू होकर कलायत शहर होते हुए चौशाला गांव में रात्रि ठहराव होना था। कलायत शहर में कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस भी रखी गई थी। मगर, अचानक उनके ससुर का निधन होने से आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। फिलहाल केवल आज के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।
  • यात्रा के दौरान ये मुद्दे उठाए जाएंगे : बृजेंद्र सिंह के मुताबिक, इस यात्रा का मुद्दा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के मकसद है। पिछले एक दशक के दौरान हरियाणा के भाई चारे में तनाव पैदा हुआ है। इस यात्रा में वोट चोरी, विदेश नीतियों की असफलता, अंतरराष्ट्रीय अलगाव, पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।
  • दो फेज में होगी सद्भाव यात्रा : बृजेन्द्र सिंह के मुताबिक, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सद्भाव यात्रा में समय-समय पर कांग्रेस के सीनियर नेता भी जुड़ते जाएंगे। दो चरणों में ये यात्रा संपन्न होगी। यात्रा का लोगो भी जारी किया गया है। यात्रा की टैगलाइन कांग्रेस का हाथ भाईचारे के साथ होगी।
  • बीरेंद्र बोले- बृजेंद्र ने यात्रा को लेकर राहुल की सलाह ली : पूर्व सांसद के मुताबिक, यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है। बृजेंद्र वह 4 महीने पहले राहुल से मिले और यात्रा को लेकर बात की। राहुल ने कहा था कि अपने हिसाब से लोगों को इकट्ठा करने के नारे लगाने हैं। कांग्रेस ने हमेशा से ही भाईचारे को इकट्ठा करना सीखा है।
  • जींद से शुरू हुई थी यात्रा, हुड्‌डा गुट ने किया किनारा
    हरियाणा के जींद जिले के दनौदा गांव से दो दिन पहले यह सद्भाव यात्रा शुरू हुई थी। इसमें राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज शामिल हुईं। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के स्थानीय नेता यात्रा में नजर नहीं आए। इस दौरान बिनैण खाप के चबूतरे पर हुई सभा में बीरेंद्र सिंह ने कहा था- जो कांग्रेस को तोड़ने की बात करते हैं, हम उनका विरोध करते हैं। यात्रा का मकसद 36 बिरादरी में भाईचारे को बढ़ावा देना है।

Read more

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षे

हिसार में दर्दनाक हादसा: छुट्टी के समय बैक करती स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

हिसार में दर्दनाक हादसा: छुट्टी के समय बैक करती स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान मौत

हिसार के कैमरी रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के बाहर शनिवार को एक दुखद घटना घटी। छुट्टी के समय स्कूल बस ने चार वर्षीय रितिक को कु

हरियाणा में बदला मौसम: 4 जिलों में बारिश, 11 में अलर्ट जारी; सिरसा में बरसात के बीच RSS पथ संचलन, हिसार अस्पताल में जलभराव

हरियाणा में मौसम का अलर्ट! पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमु

हिसार में राष्ट्रीय हाईवे टोल रेट में बदलाव, वाहन चालकों को मिली राहत

हिसार में राष्ट्रीय हाईवे टोल रेट में बदलाव, वाहन चालकों को मिली राहत

हरियाणा के हिसार जिले में राष्ट्रीय हाईवे के चारों टोल प्लाजा पर टोल रेट में कमी कर दी गई है। सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया