हरियाणा में बारिश के दौरान हुए बड़े हादसे

हरियाणा में बारिश के दौरान हुए बड़े हादसे

बारिश और जलभराव के कारण कई जगहों पर हादसे हुए हैं। यहाँ सभी घटनाओं की पूरी लिस्ट

1️⃣ अंबाला
दोपहर बाद टांगरी नदी ओवरफ्लो हो गई। आधे-आधे घर पानी में डूब गए हैं।

2️⃣ पानीपत
करीब 40 मिनट की तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, कई गाड़ियां पानी में डूब गईं।

3️⃣ सोनीपत
वार्ड नंबर 2 में 12 मकान गिर गए। राहत की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

4️⃣ कैथल
हाबड़ी-डीग रोड पर बना पुल धंस गया। यह पुल एक साल से भी कम समय पहले बनाया गया था।

5️⃣ कुरुक्षेत्र
अमर विहार कॉलोनी में मकान की छत गिरने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, 4 लोग घायल हुए।

6️⃣ फतेहाबाद
टोहाना के समैन गांव में मकान की छत गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

7️⃣ भिवानी
कलिंगा गांव में मकान ढहने से 3 बच्चों की मौत हो गई, 3 लोग घायल, जिन्हें रोहतक PGI में भर्ती कराया गया।

8️⃣ यमुनानगर
बैंदी गांव में मकान की छत गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हुई, पत्नी और बच्चों को चोटें आईं।

9️⃣ पंचकूला
सेक्टर 4 में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर बच्चों से भरी कार पर भारी पेड़ गिर गया। 6 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

🔟 यमुनानगर
यमुना नदी में एक लाश बहकर आई। युवक लकड़ियां उठाते वक्त बह गया था।

1️⃣1️⃣ अंबाला
जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से मिट्टी धंसकर सर्विस लेन पर आ गई, जिससे फ्लाईओवर को खतरा।

1️⃣2️⃣ कुरुक्षेत्र
शाहाबाद नगरपालिका पुलिस चौकी के पास एक पुरानी मस्जिद का जर्जर हिस्सा गली में ढह गया।

1️⃣3️⃣ सिरसा
इंदिरा गांधी राजस्थान कैनाल में कार गिरने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई।

Read more

कल से Online Payment में होगा बड़ा बदलाव ! अब ऐसे कर सकेंगे भुगतान

कल से Online Payment में होगा बड़ा बदलाव ! अब ऐसे कर सकेंगे भुगतान

Online Payment करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कल 8 अक्तूबर से UPI OPayment बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे भुगतान करना काफी आसान हो जाएगा।  नेशनल पेमैंट्स का

हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित ! आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित ! आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बि

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

Haryana Weather Update हरियाणा में फिर लौटी बारिश ! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षे