पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन पर तंज!
हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस संगठन और जिला अध्यक्षों की निष्क्रियता पर कड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि “जिला अध्यक्ष नए बने हैं, 12 साल की बिगड़ी आदतें सुधरने में वक्त लगेगा।”
उन्होंने माना कि कमजोर संगठन और कुछ नेताओं की अड़चनों के कारण कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब नए प्रदेशाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा आई है।
भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को वोट जरूर मिले, लेकिन उसकी जड़ें समाज में नहीं हैं, और वह समाज को बांटकर सत्ता में आई है।
बृजेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस में टिकटार्थी ज्यादा, कार्यकर्ता कम सक्रिय रहे, अगर संगठन मजबूत होता तो चुनाव नतीजे बेहतर आते।